Jaunpur News : पीयू में धूमधाम से किया गया भगवान विश्वकर्मा का पूजन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप में  हवन-आरती में शामिल हुए शिक्षक, कर्मचारी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। तकनीकी सृजन, निर्माण और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा के पूजन के अवसर पर वर्कशॉप परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और आरती से भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संदीप कुमार सिंह ने धूप-दीप के साथ भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद हवन एवं आरती का आयोजन हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. रितेश बरनवाल एवं फोरमैन संतोष उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों के साथ पूजा, हवन और आरती में भाग लिया।

विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’ सहित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु तिवारी, डॉ. अंकुश गौरव एवं डॉ. सुबोध कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त फोरमैन के.के. मिश्र, मैकेनिक ओम प्रकाश यादव, वेल्डर राकेश कुमार, फिटर सहित अन्य कर्मचारी तथा छात्र अभिभावक श्री अच्छे लाल यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

पूजा समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बी.टेक. एवं मैकेनिकल पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने वर्कशॉप की सजावट में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा से जुड़े अपने कार्यस्थल को भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान के साथ सजाकर आयोजन को विशेष रूप दिया।
कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा, श्रम, कौशल और सृजन के महत्व को रेखांकित करते हुए भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534