Jaunpur News : डिलीवरीकर्मी की सरेआम पिटाई के मामले में केस दर्ज


खुटहन (जौनपुर)17 सितंबर तिघरा स्थित पेट्रोल पंप पर गत मंगलवार को बाइक में तेल भरवा रहे डिलीवरीकर्मी को तीन युवकों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप से निकलने के बाद भी आरोपितों ने बाइक रोककर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पिलकिछा नकबी निवासी विनय प्रजापति फिलिपकार्ट कंपनी में सामान डिलीवरी का काम करते हैं। आरोप है कि वह शाम करीब चार बजे सामान पहुंचाकर खेतासराय कार्यालय लौट रहा था। तिघरा पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाते समय गौसपुर गांव निवासी सौरभ यादव दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और विवाद करते हुए थप्पड़ मारने लगा। वहां से निकलने पर आगे मार्ग पर तीनों ने बाइक रोककर फिर मारपीट की, जिससे विनय बाइक समेत सड़क पर गिर गए। पुलिस ने सौरभ यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534