Jaunpur News : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर जौनपुर में मनाया विजय उत्सव


जौनपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर शनिवार को जौनपुर में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने खुशी मनाई। टीडी कॉलेज परिसर में दोपहर करीब एक बजे आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और छात्र शक्ति का आभार जताते हुए विजय उत्सव मनाया। डूसू चुनाव में एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष पद, रिया छावड़ी सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह संयुक्त सचिव पद पर विजयी हुए हैं। तीनों प्रत्याशियों की जीत पर जौनपुर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे छात्र संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी और जिला प्रमुख डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल है। यहां होने वाला छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि डूसू चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम में जिला संयोजक हर्ष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, विभाग संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, एग्रीविजन प्रांत कार्य विस्तारक कौतुक उपाध्याय, एकांश मिश्रा, डॉ. विजय यादव, नितेश, दीप्ति, निधि और प्रशांत समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534