Jaunpur News : नदौली-महर्षि मूलचंद कॉलेज मार्ग जर्जर, छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी


जौनपुर। नदौली से महर्षि मूलचंद कॉलेज जाने वाली सड़क कई जगहों पर टूटकर जर्जर हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण छात्रों के साथ ही व्यापारियों और किसानों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है।

यह मार्ग डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा और पलिया समेत कई गांवों को जोड़ता है। इन गांवों के लोग रोजमर्रा के काम के लिए इसी सड़क से होकर नदौली और आसपास के बाजारों तक पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में छात्र भी इसी मार्ग से स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क जगह-जगह टूटने के कारण बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी होती है। छात्रों को कॉलेज पहुंचने में दिक्कत के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है।

नदौली निवासी संतोष कुमार, पवन कुमार, सुनील शंकर, संतोष और मोनू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत से छात्रों, व्यापारियों और किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534