Jaunpur News : वीर इन्द्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी के सौजन्य से बच्चों को मिली ट्रैकसूट,शूज और खेल सामग्री


जौनपुर। जनपद के बदलापुर विकास खंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर,बदलापुर, जौनपुर में बच्चों के   सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। नई दिल्ली में कार्यरत रेल भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक ओम प्रकाश यादव (IRAS) के विशेष प्रयास और मनोज कुमार दुबे CMD भारतीय रेलवे वित्त निगम नई दिल्ली के सौजन्य से देश की प्रतिष्ठित नवरत्न कंपनी के CSR फण्ड  से विद्यालय की छात्राओं को ट्रैकसूट और जूते (शूज) वितरित किए गए। इसके साथ ही, बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में खेलकूद के लगभग सभी आवश्यक सामान भी भिजवाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त उच्च गुणवत्ता के सामान की आपूर्ति प्रतिष्ठित एनजीओ वीर इंद्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी द्वारा की गई है। विद्यालय में खेल के नए उपकरण और खेल सामग्रियां पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कहा कि अब उन्हें विद्यालय में खेलकूद के बेहतर अवसर और अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा मौका मिलेगा।
इस पुनीत कार्य को धरातल पर उतारने में विद्यालय के समस्त स्टाफ के समन्वित और अथक प्रयासों के कारण ही विद्यालय को यह बड़ी सौगात मिल सकी है। इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए समस्त विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की ओर से मनोज कुमार दुबे अध्यक्षएवं प्रबंध निदेशक IRFC , ओम प्रकाश यादव (IRAS) महाप्रबंधक, रेल भूमि विकास प्राधिकरण, नई दिल्ली और एनजीओ वीर इंद्र सोसाइटी के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र, मन्त्री राय साहब यादव, पूर्व माध्यमिक के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव यादव, मन्त्री आलोक यादव, ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ,सीमा, लाल  बहादुर, कमालपुर के प्रधान जय प्रकाश यादव व विद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534