गौराबादशाहपुर , जौनपुर।
गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित डा. शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में 11वां विश्व आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवन शैली, रोगों से बचाव, उपचार, पंचकर्म चिकित्सा पद्धतियों के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों के 60 बच्चों को स्वर्णप्राशन भी कराया गया। कालेज के छात्र छात्राओं ने बनाए गए विभिन्न उत्पादनों के स्टाल भी लगाए। जिसका लोगों ने अवलोकन किया। कालेज की चेयरमैन वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा. शकुंतला यादव और संस्थापक पूर्व सीएमओ वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. रामअवध यादव ने भगवान धन्वंतरि की पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना त्रिपाठी, डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अरुण कुमार तिवारी तथा मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जी.एस. यादव ने आयुर्वेद की जीवनशैली आधारित अवधारणाओं, आहार-विहार, दिनचर्या एवं रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि रोगों से बचाव, संतुलित जीवनशैली, उचित खान-पान, नियमित व्यायाम, मानसिक संतुलन और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी है। साथ ही किसी भी चिकित्सा पद्धति अथवा औषधि का प्रयोग योग्य चिकित्सक की सलाह से करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर डा. अंशु कुमारी, डा. शैलेश्वरी यादव, डा. संजय गुप्ता, डा. विमलेश त्रिपाठी, डा. धर्मेन्द्र, डा. विवेक त्रिपाठी, डा. डी के प्रजापति, डा. अरुण कुमार तिवारी, डा. रुद्र प्रताप तिवारी, सत्येंद्र यादव, सचिन यादव, डा. सुप्रिया, डॉ दीक्षा, डॉ विमलेश यादव, डॉ अमित आदि मौजूद रहे।