Jaunpur News : अर्बन जौनपुर के देवनगर रूहट्टा एवं ब्लॉक सुईथाकला के असिथा में चलाया गया सघन डेंग मलेरिया रोधी अभियान


जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देशन में फाइलेरिया निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, अभिषेक सोनकर के नेतृत्व में सुपरवाइजर राकेश सिंह एवं फील्ड वर्कर के माध्यम से देवनगर रूहट्टा  में एवं ब्लॉक सूइथाकला के ग्राम असिथा में मलेरिया निरीक्षक सतीश कुमार, बीसीपीएम सुरेश कुमार, लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार एवं आशा के माध्यम से सघन रूप से फीवर सर्वे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे, सोर्स रिडक्शन, पोस्टर पेस्टिंग, पैंफलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार प्रसार और जल जमाव वाले स्थलों पर एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य किए गए साथ ही असिथा में 8 लोगों की मलेरिया, डेंगू की जांच हुई कोई धनात्मक नहीं मिला।

डेंगू चिकुनगुनिया, मलेरिया मच्छरों से फैलने वाले संक्रामक रोग हैं इनमें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी मिचली, ठंडक लगना, शरीर पर चकत्ते आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इस समय इन बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा है अभी जनपद में एलाइजा पुष्ट डेंगू के 9 मरीज, चिकुनगुनिया के एक मरीज, मलेरिया के 18 मरीज रिपोर्टेड हैं। अतः इनसे बचाव करना अनिवार्य है इसके लिए अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, एंटी लार्वा रसायन स्प्रे करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं किसी भी प्रकार का बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, जनपद के मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया, डेंगू जांच उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534