Jaunpur News : दो दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हाल में खेत में मिला


खुटहन (जौनपुर)1 सितंबर मुजुक्कीपुर गांव में घर से दो दिनों पूर्व गायब हुए युवक का शव  मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लगभग चार सौ मीटर दूर  बाजरे के खेत के पास मिला। शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हाथ पर जलने के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।

गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र सुरेन्द्र गत 30 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर स्वजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर गांव की एक महिला खेत में चारा काटने गई। जहां उसका शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त दीपक के रूप में कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेना चाहा तो स्वजन भड़क गए। आरोप लगाए कि उसका अपहरण कर हत्या की गई है। मौके पर डाग स्क्वायड बुलाने की मांग की गई। स्वजनों ने बताया कि दीपक घटना से दो दिनों पूर्व घर से बगैर बताए कहीं चला गया था, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। स्वजन डाग स्क्वायड आने के बाद ही शव उठाने की मांग पर घंटो तक अड़े रहे। थानाध्यक्ष विक्रम लक्षण सिंह के द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी। मृतक के पिता सुरेन्द्र, माता सुमन विश्वकर्मा, पत्नी सोनी समेत अन्य स्वजनों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534