Jaunpur News : जातिसूचक गाली देने और धमकाने का आरोप, तीन पर मुकदमा


खेत में जुताई के दौरान विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और दलित उत्पीड़न के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनीपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बहन इंदु देवी के बैनामा की जमीन पर धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहा था। इसी दौरान भवानीपुर उसराव निवासी बंसराज यादव, संदीप कुमार यादव और रासमति देवी कथित तौर पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गए।

आरोप है कि तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए राकेश को मारने के लिए दौड़ा लिया। भयभीत होकर वह मौके से भाग गया। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534