Jaunpur News : सेवा संकल्प अभियान: पक्के घर और शौचालय से बदली लाभार्थियों की जिंदगी


जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आए बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के अंतर्गत विकासखंड मछलीशहर के ग्राम चोरहा की लाभार्थी महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन से मिले लाभ को साझा किया।

ग्राम चोरहा की प्रेमा देवी ने बताया कि पहले उनके पास अपना पक्का मकान और शौचालय की सुविधा नहीं थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का आवास और शौचालय का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है और वह इससे बेहद खुश हैं।

इसी गांव की प्रभावती देवी ने बताया कि लंबे समय से उनके पास पक्का घर नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिला। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है।

ग्राम चोरहा के अक्षय लाल सरोज ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ शौचालय का भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पहले पक्का घर और शौचालय उनके लिए सपना था, लेकिन सरकारी योजनाओं के माध्यम से यह सपना पूरा हुआ। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है।

लाभार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव आ रहा है। पक्का आवास मिलने से परिवारों को सुरक्षा और स्थायित्व मिला है, जबकि शौचालय की सुविधा से स्वच्छता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामने आ रही ये कहानियां यह बताती हैं कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534