Jaunpur News : कक्षा छह की छात्रा वर्तिका यादव लापता, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेंरी गांव से कक्षा छह की छात्रा वर्तिका यादव लापता हो गई। वह गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। परिजनों के अनुसार वर्तिका सुबह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

परिजनों ने बताया कि वर्तिका रोज की तरह सुबह उठने के बाद घर के बगल स्थित खेत की तरफ गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

वर्तिका के लापता होने से परिजन परेशान हैं। इसके बाद परिवार के लोग बक्शा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534