Jaunpur News : सुशील कुमार प्रजापति, प्रीति प्रजापति एवं अंजलि बिंद ने प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं बनाया तृतीय स्थान


जौनपुर। बक्शा बीआरसी केंद्र पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव के देख रेख में संम्पन्न हुआ। परीक्षा शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डॉ. देवी प्रसाद सिंह जिलामंत्री द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने बीते 10 वर्षों के विकसित भारत भारत अभियान के तहत हुए महत्वपूर्ण कार्यों को चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर प्रदर्शन किया। जिसमें पीएम श्री विद्यालय मयंदीपुर के सुशील कुमार प्रजापति प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शा की छात्रा प्रीति प्रजापति द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरपुर की छात्रा अंजलि बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल कक्षा 9 से 12 तक ग्रुप की छात्रा चित्रकला में कोमल सोनी प्रथम एवं जूनियर ग्रुप में आंसी यादव तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि डॉ. देवीप्रसाद सिंह द्वारा सभी प्रतियोगी छात्रों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिह्न देकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्शा सरोज कुमार सिंह, महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, जिला संयुक्त मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ शैलेन्द्र सिंह, जिला प्रचार मंत्री सुनील प्रजापति, डॉ. विष्णु शंकर सिंह, एआरपी सुशील यादव, रणजीत यादव, चतुर्भुज यादव, जय सिंह यादव, प्रवीण कुमार सिंह, शशांक सिंह, दयाकर तिवारी, रमेश मिश्रा, संजय यादव, जमील अहमद, मृदुल सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष सिंह ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534