Jaunpur News : भाषण प्रतियोगिता में संकेत यादव तो चित्रकला में शांति ने मारी बाजी


फौजदार इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 107 बच्चो ने किया प्रतिभाग

मछलीशहर। सेवा संकल्प अभियान के तहत फौजदार इंटर कॉलेज में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।अपने भाषण में देश को विकसित बनाने के लिए बच्चों ने सुझाव दिया।
भाषण प्रतियोगिता में 11स्कूलों के 30 बच्चों ने भाग लिया। सीता देवी इंटर कॉलेज अगहुआ के कक्षा 10 के छात्र संकेत यादव को प्रथम, राजकीय विद्यालय इंटर कॉलेज की कक्षा 11की दिव्या यादव द्वितीय और होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर की कक्षा 12के शिवम यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए।
चित्रकला सीनियर वर्ग में 16 स्कूलों के 44और जूनियरवर्ग चित्रकला में 11स्कूलों के 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया।स्टर्लिंग स्कूल की कक्षा 8की छात्रा उमरा अंसारी को प्रथम, सार्वजनिक इंटर कॉलेज गोहका के कक्षा 7की शांति मिश्रा को द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा7की परी सरोज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यमिक वर्ग में सर्वोदय विद्या पीठ मीरगंज की कक्षा 11 रानी मौर्य प्रथम,फौजदार इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र  शिवराज को द्वितीय 
और इसी विद्यालय के कक्षा 10 की आयरिश यादव तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम के अंत में भाजपा के विधानसभा संयोजक राजेश सिंह , विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश दुबे और नोडल अधिकारी नीतू ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में भाजपा के जयानंद चौबे,अभिषेक सिंह के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534