Khurja News : भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम ने ग्रामीणों के साथ किया जन संवाद


खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के देवराला गांव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसंवाद स्थापित किया और उनकी स्थानीय समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान गांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क तथा श्मशान से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण गांव के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इनके समाधान की आवश्यकता है। खुर्जा विधानसभा से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार मुकेश कुमार मासूम ने ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि  सार्वजनिक जीवन का वास्तविक उद्देश्य जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा, “क्षेत्र की जनता का सुख-दुख मेरा अपना सुख-दुख है। लोगों की समस्याओं को सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों और सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास करना भी हमारी जिम्मेदारी है।”देवराला गांव में सामने आई सड़क एवं श्मशान की समस्याओं को लेकर मुकेश कुमार मासूम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का विनम्र अनुरोध किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता 
मुकेश कुमार मासूम ने अपने संबोधन में कहा कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रिय सरकार ने प्रदेश में एयरपोर्ट, हाइवे, सड़क, पुल, आवास, पेयजल और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य किए गए हैं और आगे भी विकास कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हजारों किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के निर्माण  किया गया है। ग्रामीण पुलों, रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज, राज्य राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा बाईपास, रिंग रोड और फ्लाईओवर निर्माण जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है।  ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और उससे जुड़े आधारभूत कार्यों पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य जारी हैं। मासूम ने कहा कि जिन गांवों और क्षेत्रों में अभी भी मूलभूत समस्याएं बाकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर समाधान के लिए प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि देवराला गांव की सड़क और श्मशान से संबंधित मांग को भी इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया है।
इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने गांव के लोगों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और सहयोग के लिए सर्वश्री योगेश शर्मा जी, राजकुमार शर्मा जी, गवेंद्र शर्मा जी, नरेश राघव जी, राजकुमार जी, धीर सिंह वाल्मीकि जी, राहुल शर्मा जी, दिनेश राघव जी, सोमवीर सिंह जी सहित समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि गांवों की छोटी-बड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534