गणपति बप्पा को छप्पन भोग कढ़ी चावल चढ़ाकर भक्तों में किया गया प्रसाद वितरण
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम गणेश महोत्सव के समापन के अवसर पर गणपति महाराज को शनिवार की शाम छप्पन भोग कढ़ी चावल प्रसाद लगाकर हजारों भक्तो में वितरण किया गया । धाम क्षेत्र में जगह जगह जगह विघ्नहर्ता गणेश की मूर्तियां पूजा पंडाल लगाए गए थे। शनिवार की शाम विधि विधान से हवन पूजन पाठ कर गणेश महोत्सव का समापन किया गया। इसी क्रम में गणपति पूजा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष मणिशंकर पंडा ने बताया कि गणपति बप्पा को छप्पन भोग कढ़ी चावल प्रसाद लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। वही शीतला चौकियां धाम छेत्र में जगह जगह द्वारा भव्य पंडाल आकर्षक ढंग से सजा रहा। सुबह शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, महाआरती और भजन-संकीर्तन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया । शाम आरती पूजन के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जय जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।शीतला चौकियां धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बप्पा के दर्शन के लिए जौनपुर समेत अनेक जनपद और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में भक्तगण बप्पा के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे थे।इस मौके पर उपस्थित बृजेश सैनी, अनील साहू,मुकुल यादव, राहुल साहू, अतुल साहू,मोनू माली, अरुण पंडा (टप्पू) मुक्तेश्वर पंडा प्रियांशुसैनी , अंकित माली राम जोर माली, शशांक त्रिपाठी,समेत अनेक लोग पूजा पंडाल मे मौजूद रहे।