Lucknow News : कवि एवं एडीशनल डीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे के शासकीय आवास पर हुआ साहित्यिक मिलन



लखनऊ। कवि एवं एडीशनल डीसीपी मध्य ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे के शासकीय आवास पर साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों का आत्मीय साहित्यिक मिलन हुआ। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, प्रशासन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध विषयों पर सार्थक एवं रचनात्मक संवाद हुआ।

साहित्यिक मिलन में डाॅ. शिवम सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, पलवल, हरियाणा तथा डाॅ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी, रेवाड़ी, हरियाणा, रवि यादव एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. गौरव तिवारी का आगमन हुआ। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान में कार्यरत डाॅ. राघवेन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, पुलिस चौकी लोको प्रभारी उपनिरीक्षक मुरलीधर मिश्र, नीरज त्रिपाठी तथा पी.एन. पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

साहित्यिक अभिरुचि, आत्मीयता और विचारों के आदान-प्रदान से ओत-प्रोत इस भेंट ने शिक्षा, साहित्य एवं प्रशासनिक जीवन के मध्य संवाद की एक सुंदर और सार्थक कड़ी प्रस्तुत की।

यह साहित्यिक मिलन इसलिए भी विशेष महत्व रखता है कि इसमें उपस्थित अधिकांश सदस्य महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया के सुगंधित पुष्प रहे हैं। काशी की उस ज्ञान-परंपरा से जुड़े इन साहित्य साधकों का एक ही छत के नीचे एकत्र होना मानो अपनी सांस्कृतिक एवं बौद्धिक जड़ों से पुनः जुड़ने जैसा आत्मीय अनुभव रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534