Lucknow News : नैनीताल हाईकोर्ट के हेम चन्द्र उप्रेती को यू पी में भी मिली शासकीय प्रोटोकॉल संबंधी कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के न्याय विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय के सुचारू संचालन और शासकीय कार्यों के बेहतर समन्वय के लिए नैनीताल हाई कोर्ट में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी हेम चन्द्र उप्रेती को उत्तर प्रदेश में भी शासकीय कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 15 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, हेम चन्द्र उप्रेती अपने वर्तमान पद के दायित्वों के साथ- साथ न्याय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रोटोकॉल कार्यों का भी संपादन करेंगे। प्रमुख सचिव न्याय उदय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में उन्हें उत्तर प्रदेश में भी शासकीय प्रोटोकॉल संबंधी कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासनादेश की प्रतिलिपि महाधिवक्ता कार्यालय, न्याय विभाग, प्रोटोकॉल विभाग और राज्य संपत्ति विभाग सहित उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। निर्भय सक्सेना
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534