Jaunpur News : बयालसी पीजी कॉलेज में 101 पीपल के पौधे लगाए, एल आकार में बनेगी जैव-बाड़


जौनपुर। जलालपुर स्थित बयालसी पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और परिसर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से 101 पीपल के पौधों का रोपण किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘उत्तर प्रदेश प्रमाण पोर्टल’ के अंतर्गत खेल मैदान की सुरक्षा और हरित आवरण बढ़ाने के लिए एल आकार की जैव-बाड़ परियोजना शुरू की गई है।

परियोजना के तहत खेल मैदान के दो जुड़े हुए हिस्सों में एल आकार में तीन समानांतर पंक्तियां बनाई जा रही हैं। इनमें 101 पीपल और अन्य पौधे लगाए गए हैं। इससे खेल मैदान की प्राकृतिक सीमा विकसित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह और आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. बृजेश कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया गया। इसकी मूल संकल्पना समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार ने प्रस्तुत की।

इस अभियान में 40 एनसीसी कैडेटों और 50 एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कुल 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्थल की सफाई, गड्ढे तैयार करने, पौधरोपण, प्रारंभिक सिंचाई और पौधों की सुरक्षा संबंधी कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534