Jaunpur News : पोस्टमार्टम हाउस में 1200 रुपये की अवैध वसूली का आरोप, डीएम से जांच की मांग

जौनपुर। पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराने के नाम पर 1200 रुपये की कथित अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। सिपाह निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ट्रेन की चपेट में आने से चाचकपुर निवासी अजीत यादव पुत्र अमेरिका यादव की मौत हो गई थी। 16 सितंबर को मृतक के परिजनों के साथ प्रार्थी शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था। आरोप है कि पोस्टमार्टम से पहले वहां मौजूद कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों से 1200 रुपये की मांग की। प्रार्थी का आरोप है कि रुपये मांगने का कारण पूछने पर कर्मचारियों ने खुद को निजी कर्मचारी बताते हुए बिना पैसे लिए पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही। रसीद देने के लिए कहने पर कथित तौर पर धमकी और अभद्रता की गई। आरोप है कि पैसे न देने पर उनका नंबर भी काट दिया गया और पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर छुरा दिखाकर डराने का प्रयास किया गया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इंतजार करते-करते रात करीब 8:30 बज गई। इसके बाद मजबूरी में 1200 रुपये नकद देने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पोस्टमार्टम हाउस में कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।x

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534