Jaunpur News : ऐतिहासिक मां अचला देवी मंदिर में निर्माण व सुंदरीकरण की मांग

जौनपुर। रौजा जमाल खां स्थित ऐतिहासिक मां अचला देवी मंदिर एवं अखाड़ा परिसर में आवश्यक निर्माण और सुंदरीकरण कार्य कराए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में वार्ड 39 चाचकपुर की पूर्व सभासद प्रभावती देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया कि अचला देवी घाट स्थित मां अचला देवी मंदिर परिसर में सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं और आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए परिसर में कई कार्य कराए जाना आवश्यक है।

प्रभावती ने मंदिर परिसर में दो हाईमास्ट लाइट और ट्रस्ट लाइट लगवाने, स्थायी मंच का निर्माण कराने, अखाड़े के ऊपर छत एवं व्यायामशाला बनवाने, सीढ़ियों की मरम्मत तथा इंटरलॉकिंग का कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रस्तावित निर्माण और सुंदरीकरण कार्य जल्द कराया जाए, ताकि धार्मिक आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534