Jaunpur News : चारपाई पर सोते समय सांप के काटने से वृद्ध की मौत

जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के रामनगर गागरिया गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध को सांप ने काट लिया। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव निवासी पन्नालाल बिंद (60) बुधवार रात करीब 12 बजे घर में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश का एहसास होते ही पन्नालाल ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन जाग गए और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। सीएचसी पर हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534