जौनपुर। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज भी मौजूद रहे।
भेंट के दौरान ज्ञान प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जौनपुर की पावन धरती पर आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को कथा में पधारने का निमंत्रण देते हुए आयोजन की जानकारी दी।
