Jaunpur News : बुझ गया घर का इकलौता चिराग,परिवार मचा कोहराम


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खटहरा गांव में  रविवार की देर शाम दुर्गा पूजा पंडाल में लगे टेंट के पाइप में करंट उतरने से सात वर्षीय मासूम रिवांश उर्फ कल्लू सरोज पुत्र नीरज सरोज की मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई वही बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्रि के मौके पर गांव में दुर्गा पूजा पंडाल लगा हुआ है ग्रामीण व अतिथियों के द्वारा मां दुर्गा की भव्य आरती उतारी जा रही थी इसी दौरान मासूम रिवांश पंडाल में पहुंचकर खेलने लगा,खेलते-खेलते वह पंडाल में लगे टेंट के पाइप को पकड़ कर खड़ा हो गया अचानक पाइप में विद्युत प्रवाह होने से रिवांश अचेत होकर जमीन पर गिर गया, रिवांश को जमीन पर गिरते देख आरती कर रहे लोगो में हड़कंप मच गया।परिजनों द्वारा आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर होते ही परिवार समेत गांव में शोक लहर दौड़ पड़ी।

एलकेजी का छात्र था मृतक

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी 3 वर्षीय बहन से बड़ा था, मुर्तजाबाद(बगथरी) स्थित माइक्रोटेक इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र था। पिता नीरज सरोज महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक में एक डेयरी कंपनी में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।बेटे के असमय मौत से बदहवास मां नीलू का बुरा हाल है।

पुलिस के लाख समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम के लिए नहीं हुए तैयार

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय मय टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।मासूम की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच अलग-अलग राय सामने आई।कुछ परिजन तत्काल दाह संस्कार करना चाहते थे, जबकि कुछ लोग पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में थे। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। तत्पश्चात शव अंतिम संस्कार सिहौली स्थित गोमती नदी घाट पर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए केराकत थाना समेत चंदवक व जलालपुर की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534