Jaunpur News : राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई

(डीजे की धुन और जयकारों से गूंजा चकपटैला पोखरा, शम्भूगंज व शिवगुलामगंज बाजार, छुन्छा घाट पर हुआ प्रतिमा विसर्जन)


बक्शा, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर बुधवार दोपहर 12 बजे राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति चकपटैला पोखरा, शम्भूगंज की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी गई। विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के बाद मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों से चकपटैला पोखरा, शम्भूगंज बाजार और शिवगुलामगंज बाजार का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विसर्जन से पूर्व समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

शोभायात्रा गोमती नदी के छुन्छा घाट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ 3:30 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही पूजा उत्सव का समापन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में हुआ।

समिति के पदाधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता

विसर्जन कार्यक्रम में राम-जानकी दुर्गा पूजा समिति चकपटैला पोखरा, शम्भूगंज के अध्यक्ष रजनीश यादव बब्लू, उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ विराज, सचिव अनुरुद्ध मौर्य विजय, उपसचिव शिवम यादव, कोषाध्यक्ष शिवांशु गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी पंकज विश्वकर्मा सहित श्रेष्ठ अग्रहरि, श्रेयांस अग्रहरि, महेंद्र विश्वकर्मा, विजेंद्र प्रताप यादव समेत समिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाई और माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534