Jaunpur News : विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, मतदान केंद्र में मोबाइल और कैमरा प्रतिबंधित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सभागार के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सातों दिन क्रियाशील रहेगा। सहायक श्रम आयुक्त एवं कंट्रोल रूम प्रभारी के अनुसार, निर्वाचन संबंधी जानकारी और समस्याओं के लिए मोबाइल नंबर 9454417117 पर संपर्क किया जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान के दिन मतदान कक्ष में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार का कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी की ओर से बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केवल उसी पेन का इस्तेमाल करना होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534