जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बाजार में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गद्दोपुर निवासी अजय चौबे के अनुसार, वह अपनी दुकान के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के अतुल चौबे और अंकित चौबे वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। अजय ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की शिकायत पर महराजगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शमशेर यादव को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
