Jaunpur News : चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग


जौनपुर। मुरली फाउंडेशन ने जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गुरुवार दोपहर 12 बजे फाउंडेशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासन को इस संबंध में पत्र सौंपा गया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि चाइनीज मांझा नायलॉन से बना और बेहद धारदार होता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा पक्षी भी इसकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं और कई बार उनकी मौत हो जाती है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) पहले भी चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बावजूद जिले में इसकी बिक्री और इस्तेमाल जारी है।

फाउंडेशन ने प्रशासन से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देने, नियमित छापेमारी कराने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करने की मांग की है। संस्था ने जनहित में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534