Jaunpur News : बीसी सखियों ने किया प्रदर्शन, पांच साल पुराने आदेश लागू करने की मांग


जौनपुर। जिले में गुरुवार को बीसी सखियों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं। उन्होंने एनआरएलएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर पांच साल पुराने सरकारी आदेशों को लागू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष नेहा पटेल ने कहा कि आदेशों का अब तक पालन नहीं होने से बीसी सखियों को काम करने में परेशानी हो रही है।

बीसी सखियों ने पंचायत भवनों में बैठने की व्यवस्था करने, बैंकों की ओर से अधिकृत पहचान पत्र जारी करने और उन्हें नए राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने की मांग की। उनका कहना है कि इससे बैंक कर्मी के रूप में उनकी पहचान स्थापित हो सकेगी।

सखियों ने बताया कि कई महिलाओं को छह महीने तक मिलने वाला चार हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय नहीं मिला है। कुछ को दो से चार महीने का मानदेय भी बकाया है। उन्होंने बकाया राशि जल्द खातों में भेजने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार उन्हें मनरेगा का भुगतान करना है, लेकिन यह काम नहीं दिया जा रहा है। बैंकों से मिली डिवाइस खराब होने के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है। बीसी सखियों ने नई डिवाइस, लैपटॉप और नए बैंकों से जोड़ने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534