Jaunpur News : ठेके में खुद चोरी की, शक से बचने को दो और दुकानों का ताला तोड़ा

देशी शराब की दुकान सेल्समैन गिरफ्तार, 75,500 रुपये बरामद

खुटहन (जौनपुर)17 अक्टूबर गभिरन बाजार में देशी शराब के ठेके पर चोरी करने के बाद शक से बचने के लिए सेल्समैन ने बगल की कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर वहां से भी रुपये चुरा लिए। उसने एक अन्य दुकान का ताला भी तोड़ा और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर 75,500 रुपये बरामद किए हैं।

धमौर गांव निवासी शिवम वर्मा गभिरन बाजार स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। पुलिस के अनुसार, उसने गुरुवार की रात ठेके का ताला तोड़कर बिक्री के 65 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद खुद पर शक न हो, इसलिए बगल संचालित कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़ 10,500 रुपये चुरा लिए। उसके बगल एक और दुकान का भी ताला तोड़ कर फेंक दिया।उसने डायल-112 पर भी ठेके में चोरी होने की झूठी सूचना दी।

कपड़ा व्यवसायी विशाल मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि देशी शराब की पिछले कई दिनों की बिक्री और स्टाक का रिकार्ड खंगाला गया तो चोरी गए रूपयों में काफी अंतर दिखा। सेल्समैन को थाने बुलाया गया तो वह आनाकानी करता रहा।  उसकी तलाश शुरू की गई तो वह दुकान से गायब मिला।शनिवार को शाहमऊ-पनौली मार्ग से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसे पैसों की बहुत जरूरत थी। इसी लिए उसने ऐसा कारनामा किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534