Jaunpur News : मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन


मड़ियाहूं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को मड़ियाहूं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी शामिल रही। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित मामलों की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े मामलों में तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस मौके पर डॉ. आरसी पांडेय, विनय तिवारी, राम सिंह बांकुरे, विपिन यादव, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534