Jaunpur News : टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए जौनपुर में जोश टीम का गठन


जौनपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान-जोश टीम का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय तथा खेल एवं रक्षा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्य मंत्री की मौजूदगी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जौनपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों और नगर पंचायतों में अभियान की निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि एनएसएस और एनसीसी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर माई भारत वालंटियर्स के रूप में जोश टीम गठित की गई है। टीम संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार पूरा कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग करेगी। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर ब्लॉक एवं नगर वार्डों को टीबी मुक्त बनाने में योगदान देगी।

कार्यक्रम में जिला क्षय नियंत्रण केंद्र के जिला समन्वयक ने जिले में संचालित गतिविधियों और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम सदर शिवप्रताप, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एनएसएस के जनपदीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534