Jaunpur News : किराये के कमरे का ताला तोड़कर चोरी


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर में किराये के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने खाद्य मसालों समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान और 16 हजार रुपये नकद पार कर दिया। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार बिहार के भोजपुर निवासी विष्णु कुमार चौधरी दिलावरपुर में किराये के मकान में कमरा लेकर रहते हैं। पांच अक्तूबर की रात वह अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण गांव गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके बगल के कमरे में रहने वाले वीरेंद्र सेठ ने कमरे और बक्से का ताला तोड़कर जीरा, काली मिर्च, छोटी-बड़ी इलायची, सरसों समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान, गैस सिलिंडर, साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 16 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
पीड़ित के अनुसार पास के कमरे में रहने वाले राजेंद्र ने सामान ले जाते व्यक्ति को देखा, लेकिन उसे अपना सामान ले जाते समझकर कुछ नहीं कहा। बाद में कमरे का ताला टूटा और सामान गायब मिला। मकान मालिक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले कीजांच  की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534