Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


जौनपुर। शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक न्याय दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534