Jaunpur News : उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मेधावियों का किया सम्मान

मेडल, स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र पाकर चहके 61 मेधावी

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गौराबादशाहपुर ने रविवार को कस्बा स्थित साहू मैरिज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। जिसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 61 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही सफलता की मंजिल पायी जा सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा की प्रतिभाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए। नगर अध्यक्ष जौनपुर शहर घनश्याम साहू और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने कहा कि मेधावियों को प्रोत्साहित कर के व्यापार मंडल ने सराहनीय कार्य किया है। अध्यक्षता राष्ट्रीय सहसंयोजक ओलमा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुमताज अहमद कासमी ने की तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम अंसारी, सुजीत जायसवाल, मौलाना दाऊद आलम, वीरेंद्र गुप्त, आतिश सोनकर, मो. फारूक, अमीक अंसारी, जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, मोहम्मद अशरफ, लालबहादुर पाल, करीमुल्लाह अंसारी, सत्यप्रकाश जायसवाल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534