Jaunpur News : तार पर पेड़ गिरने से रातभर गुल रही खेतासराय की बिजली


जिले में बुधवार शाम को आई आंधी से खेतासराय कस्बे की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रातभर नगर में ब्लैक आउट जैसे हालात रहे।‌ मरम्मत के बाद गुरुवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
दिन भर मौसम ठीक ठाक रहने के बाद सायं करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ले लिया।‌ अचानक हवा की गति तेज होकर आंधी का रूप ले लिया। इसी दौरान नगर की बिजली गुल हो गई। आंधी थमने के बाद लाइनमैन राजू, दयाराम समेत सभीबिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया।‌ देर शाम भकुरा मोड़ और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच 33 हजार लाइन के तार पर पेड़ गिरा मिला। कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ गिरने से सभी तार टूटकर गिर गये थे।‌ जिससे 33/11 विद्युत उपकेन्द्र खेतासराय तक आने वाली आपूर्ति बंद हो गई थी। रातभर मरम्मत का काम चलता रहा। सुबह पांच बजे मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई।‌ रात भर बिजली न रहने से नगर के उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।‌ लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गये। रात 10 बजे तक नगर पंचायत के जनरेटर से सड़कों पर उजाला रहा। 10 बजे जनरेटर बंद हो जाने से पूरे कस्बे में सुबह तक ब्लैक आउट जैसा हालात रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534