Jaunpur News : केराकत में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ



खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

केराकत, जौनपुर। पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत के प्रांगण में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

एक दिवसीय प्रतियोगिता में बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी, खर्गसेनपुर इंटर कॉलेज, श्री लालदेव कुलदेव इंटर कॉलेज बेलांव तथा डॉ. राम उग्रह सिंह स्मारक इंटर कॉलेज पोखरा डोभी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह एवं तहसील संयोजक तथा बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ।

विजेता खिलाड़ियों ने दर्ज की शानदार सफलता

3000 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सत्यानंद निषाद, जूनियर बालक वर्ग में पीयूष यादव, 600 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में हिमांशु सोनकर, 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में विमल कुमार तथा जूनियर बालक वर्ग में साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सूरज, जूनियर बालक वर्ग में आर्यन यादव, जूनियर बालिका वर्ग में कोमल तथा 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सचिन सरोज प्रथम रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीआईओएस जौनपुर राजेश कुमार यादव एवं विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक रवींद्र नाथ यादव रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। राजेश कुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

निर्णायकों की भूमिका रही महत्वपूर्ण

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें शिक्षक मनोज कुमार सिंह, अतहर अंसारी, अमित कुमार, रवि प्रताप श्रीवास्तव, रवि प्रकाश सिंह, प्रभात सिंह, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नीरज सिंह, दयानंद सिंह, हरेंद्र यादव, रमेश सिंह, अजय कुमार चौहान, हवलदार मौर्य, सुनील सरोज और अश्वनी कुमार शामिल रहे। निर्णायकों के सटीक निर्णय और बेहतर प्रबंधन से प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534