Jaunpur News : गुमटी का ताला चटकाकर हजारों का सामान उठा ले गए चोर


खुटहन (जौनपुर)8 अक्टूबर शाहगंज राजमार्ग पर कानामऊ गांव में लोहे की गुमटी में संचालित चाय नाश्ता और मिष्ठान्न की दुकान का ताला चटकाकर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

उक्त गांव निवासी कमलेश पासवान वर्षों से राजमार्ग के बगल दुकान चलाते हैं। शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उसमें लगा ताला टूटा हुआ था। गुमटी का दरवाजा खोल भीतर देखे तो सन्न रह गए। वहां रखा गैस सिलेंडर, प्याज, चीनी, मटर, डालडा,रिफाइन तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 20 हजार का सामान उठा ले गए।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534