Jaunpur News : निर्मला देवी फार्मेसी कालेज में धूमधाम से मना फ्रेशर पार्टी

गौराबादशाहपुर , जौनपुर। गौराबादशाहपुर के नयनसंड  स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसको संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर विनय कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य स्मिता वर्मा व निर्मला देवी पैरामेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुबाष बोरन द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर डॉ विनय कुमार ने छात्रों को शुभाशीष देते हुए कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर रवि विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन फार्मेसी संस्थान बी फार्मा द्वितीय वर्ष व डी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बी फार्मा प्रथम वर्ष के चंचल व नितेश यादव तथा डी फार्मा प्रथम वर्ष के राधिका को मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत कुमार वर्मा, ज्ञान बहादुर पाल, स्वप्ना साहू, शुभम अग्रहरि, करिश्मा यादव, दीपा यादव, निकिता सिंह, राहत खातून, आयुष चौरसिया, शिल्पा गुप्ता, अखिलेश, पूजा शर्मा, राज मौर्या, दीपक कनौजिया, पंकज सोनकर, अमित, श्याम बहादुर, अमलेश आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534