Jaunpur News : दुर्गा मंदिर पर भंडारे में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल


जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के सोंधी ब्लॉक स्थित पाराकमाल गांव में दुर्गा पूजा और भारत मिलाप के बाद शनिवार की रात दक्षिणी राजभर बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आदिल खान की पहल पर आयोजित इस भंडारे में विभिन्न समुदायों के लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों की एक साथ मौजूदगी ने गांव की गंगा-जमुनी तहजीब और मिल-जुलकर रहने की परंपरा को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान आदिल खान ने कहा कि गांव की असली पहचान लोगों के प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग से होती है। त्योहार हमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि पाराकमाल गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता, शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने गांव के विकास और खुशहाली के लिए सभी समुदायों के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। भंडारे में डॉ. फखरे आलम, आसिफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534