Jaunpur News : तालाब के किनारे चला स्वच्छता अभियान

बरसठी | स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड परिसर के पीछे स्थित तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार की देखरेख में सफाईकर्मियों ने तालाब के किनारे और पौधों के आसपास जमा कूड़ा-कचरा व घास-फूस हटाया। करीब एक घंटे चले अभियान में आसपास की गंदगी साफ की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है। लोगों को भी आसपास गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव प्रणय भारती, सुजीत कुमार समेत सफाईकर्मी मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534