Jaunpur News : नहरों की सफाई समय से पूरी कर टेल तक पहुंचाएं पानी : जिलाधिकारी


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें नहरों की सिल्ट सफाई, सिंचाई व्यवस्था और जल संरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। रोस्टर के अनुसार नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए समय से पर्याप्त पानी मिल सके।

जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने सतही जल का अधिकाधिक उपयोग करने तथा जिले के आठ क्रिटिकल जोन वाले विकास खंडों में वर्षा जल संचयन, चेकडैम निर्माण और पानी रोकने के अन्य उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने और भूजल स्तर में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास करने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने नलकूपों के नियमित संचालन और किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई संबंधी कार्यों में भूमि विवाद के मामलों को संबंधित उपजिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार निस्तारित करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता विपिन सिंह सहित सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534