शोल्डर डिस्काइनिसिया पर निःशुल्क वेबिनार का हुआ आयोजन
चंदवक,जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशइंस्टीट्यूशंस सेंटर पर रविवार को ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में भौतिक चिकित्सकों के साथ मिलकर आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से शोल्डर डिस्काइनिसिया विषय पर निःशुल्क वेबिनार का आयोजन हुआ।वेबिनार की मुख्य वक्ता महाराष्ट्र प्रदेश के (पुणे)फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.तनुश्री ने कंधे से जुड़ी हुई समस्याओं पर डायग्नोसिस ट्रीटमेंट प्लान पर व्याख्यान दिया साथ ही भौतिक चिकित्सा तकनीकों के उपायों से सभी तरह की समस्याओं का निदान पर प्रकाश डाला।वही एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन में आने वाले सभी लोगों को जागरूक करना,उनकी जिम्मेदारियों को बताना और उनके आने वाली परेशानियों में एक साथ खड़े होने के लिए उत्साहित करना मुख्य रूप से शामिल है।उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान और आने वाले समय में भौतिक चिकित्सा का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है जिसको देखते हुए एसोसिएशन इमरजेंसी फंड और स्कॉलरशिप योजना पर भी कार्य कर रही है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ मनीष सिंह,डिस्ट्रिक्ट कन्विनर डॉ सीमा पाण्डेय,डॉ अमरेश मोहन पाठक, डॉ पीयूष श्रीवास्तव,डॉ.विशाल, डॉ रामप्रवेश,डॉ सर्वेश,डॉ. तारक,डॉ श्रीयांस, डॉ मयूरी, डॉ सतीश, डॉ आशीष,डॉ रितेश,डॉ प्रीति शर्मा समेत एडमिन सत्कार इंस्टीट्यूट कृष्णमोहन की मुख्य भूमिका रही।