Jaunpur News : महिलाओं के साथ संविधान के मूल्यों पर हुआ संवाद

संविधान दिवस पर आयोजित हुआ सामुदायिक चौपाल


थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित तिसिया बनवासी समुदाय बस्ती में संविधान दिवस पर सामुदायिक चौपाल का आयोजन फेलो नीरा आर्य की अध्यक्षता में की गई। सामुहिक चौपाल संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों के साथ संवैधानिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता पर सरल और स्थानीय भाषा में संवाद किया गया।

चौपाल में महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अब तक उन्हें संविधान के बारे में किसी ने नहीं बताया था। आज उन्हें पता चला कि संविधान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सवाल पूछे जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। अंत में मौजूद लोगों संकल्प लिया कि वे संविधान का सम्मान करेंगे और अपने अधिकारों को जानेंगे और गाँव में एकता और भाईचारा बनाए रखेंगे। इस दौरान बनवासी समाज की महिलाएं, समूह सखियों के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534