Jaunpur News : केस सुलझाने के लिये साइबर फॉरेंसिक की समझ आवश्यक: कुलपति

संविधान दिवस पर पूविवि के विधि संस्थान में हुआ कार्यक्रम

शिक्षकों व छात्रों ने ली शपथ

सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के मूट कोर्ट में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम किया गया जहां कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।



छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके मूल्यों को जीवन में उतारना आवश्यक है। बढ़ते साइबर अपराधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में पारंपरिक धाराओं के साथ साइबर लॉ और साइबर फॉरेंसिक की समझ विधिक व्यवस्था की अनिवार्य मांग बन चुकी है। डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक तकनीकों में दक्षता से छात्र मामलों की तह तक जाकर उन्हें अधिक सटीकता व तेजी से सुलझा सकेंगे। तकनीक के इस युग में साइबर फॉरेंसिक विधि छात्रों के लिए ज्ञान और सफलता की नई राहें खोल रहा है।

कुलसचिव विनोद सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं का सशक्त आधार है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुरा मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ. रजित राम सोनकर, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. राजन तिवारी, डॉ. आश्रेया दुबे, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी सहित संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534