Jaunpur News : सरपतहां पुलिस ने चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार


जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन राजभर पुत्र जग्गू राजभर निवासी बाधगांव, थाना सरपतहां, जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सरपतहां में मुकदमा संख्या 333/26 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमा संख्या 83/26 में बीएनएस की धारा 137(2), 65(1), 87 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वी) के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल बृजेश कुमार और विनस यादव शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534