सुरेरी : 'जिंदगी से ऊब चुका हूं, किसी को परेशान मत करना'

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के सीठुपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त बड़े बाबू सुरेंद्र सिंह (70) ने शुक्रवार की देर रात अपने मकान में अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गोली चलने की आवाज सुन बहू वंदना ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। शोर गुल सुन पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलना चाहा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे को तोड़कर अंदर गई। पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था कि अब मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाए। मृतक अपने पड़ोसी लालचंद सिंह और उनके एक रिश्तेदार अजय सिंह के हत्यारोपी भी था और उसका एक पुत्र अभी भी उक्त हत्या के मामले में जेल में बंद है जबकि मृतक भी जेल से जमानत लेकर बाहर था। वहीं जेल से छूटने के बाद से ही मृतक तनाव में चल रहा था।
जानकारी के अनुसार श्री सहदेव इंटर कालेज भोड़ा में सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू थे। लगभग आठ वर्ष पूर्व अवकाश ग्रहण करने के बाद से ही वे घर पर अपने बड़े पुत्र अजीत सिंह व बहू वंदना सिंह के साथ ही रहते थे। तीन साल पहले पत्नी का निधन हो गया। घर पर सुरेंद्र पुत्र अजीत और बहू वंदना के साथ रहने लगे। 20 अप्रैल 2016 में खेत की सिंचाई को लेकर पड़ोसी लालचंद से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान पड़ोसी लालचंद व एक रिश्तेदार अजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सुरेंद्र और उनके पुत्र अजीत सिंह पर पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां से कुछ महीनों बाद सुरेंद्र जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गया। बहू वंदना के मुताबिक वह तभी से तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिये। रात करीब ढाई बजे कमरे में गोली चलने की आवाज आई। बहू ने अंदर से दरवाजे के बंद होने पर शोर मचाया तब तक गांव के लोग पहुंच गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी तो वह रात में ही मौके पर पहुंची। प्रधान व परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की जेब से सुसाइट नोट मिला जिसके आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी मदन लाल ने बताया कि गोली मारकर आत्महत्या की गई है। जिस असलहे का प्रयोग किया गया था उसे जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534