थानागद्दी : जेवीएल एग्रो फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने दिया तहरीर

थानागद्दी, जौनपुर। जेवीएल एग्रो लिमिटेड कंपनी नाऊपुर के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने बकाये रकम को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी थानागद्दी में तहरीर दिया।
शालू रोड लाइन्स ट्रांसपोर्ट के मालिक रामदुलार यादव और नागेंद्र सिंह ने झूला कंपनी के खिलाफ बकाया न देने का आरोप लगाया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना हैं कि कंपनी द्वारा दोनों लोगों का कुल मिलाकर 17 लाख 92 हजार रुपये बकाया कर रखा है। तीन महीने पैसा देने के नाम पर कंपनी के प्रबंधन द्वारा हीलाहवाली किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार जेवीएल के अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ अब बैंक के हाथ में हैं वहीं जाकर आप लोग समझिए हम सब कुछ नहीं कर सकते। ट्रांसपोर्टरों ने थकहार के जेवीएल एग्रो के प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दिया।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534