Adsense

जौनपुर सिटी : गोंडवाना समाज ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा शाखा जौनपुर एवं गोंड सेवा समिति के तत्वावधान में गुरूवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कलेक्टेªट परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड व संचालन भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गोंड ने किया। इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष विनोद गोंड ने आदिवासी के मूल अर्थ को बताया। साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासी का मूल अर्थ मूलवासी घोषित किया गया। अन्त में एक सूत्रीय मांग का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमोद गोंड, सुनील गोंड, महेश गोंड, सुबेदार गोंड, अछैबर गोंड, अनिल गोंड, सभाकांत कोंड, विकास गोंड, श्रीराम गोंड, विनोद गोंड, वेद प्रकाश गोंड, कलावती देवी, अमरजीत गोंड सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  

Post a Comment

0 Comments