Adsense

बदलापुर : जायसवाल समाज सेवा समिति नगर इकाई का गठन

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को बदलापुर नगर इकाई का गठन किया गया। स्थानीय कस्बे के सरोखनपुर निवासी युवा व्यवसायी राकेश जायसवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं की सहमति पर दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया। इस पर उपस्थित समस्त लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी क्रम में राजेश जायसवाल महामंत्री, राकेश जायसवाल कोषाध्यक्ष, अखिलेश जायसवाल संगठन मंत्री, जितेन्द्र जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, गोलू जायसवाल मंत्री, संतोष जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलाब जायसवाल, राम प्रसाद जायसवाल, विमल जायसवाल, मनोज जायसवाल मंत्री, शोभित जायसवाल मीडिया प्रभारी बनाये गये। इसके अलावा शीलचन्द्र जायसवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल, सुभाष चन्द्र जायसवाल, मोती लाल जायसवाल, गुलाब चन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल पुत्तुल, सत्यदेव गुप्ता, रामलखन जायसवाल, रामलखन गुप्ता संरक्षक बनाये गये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के हर व्यक्ति में जागरूकता आवश्यकता है, क्योंकि जागरूकता से एकता बनेगी और बिना एकता के न हमारा सामाजिक विकास होगा और न ही शासन-प्रशासन में हमारी बात सुनी जायेगी। इस अवसर पर जिला आय व्यय निरीक्षक दिलीप जायसवाल, जिला उपमंत्री धु्रव जायसवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमजी सहाय एडवोकेट सहित प्रदीप जायसवाल, अशोक जायसवाल, शुभम जायसवाल, अमित जायसवाल, प्रशांत जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments