जौनपुर सिटी : लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने किया गौ दान


जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब जौनपुर गोमती ने पिंजरा पोल पशु अनाथालय (गौशाला) में शुक्रवार को गौ दान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों ने गौशाला को 3 गाय दान किया और उनके चारा पानी के लिए 51 सौ रूपए दान स्वरूप दिया। क्लब के अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि गौ दान एक पुनीत कार्य है। हम सबको ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। रीजन चेयरपर्सन मनीष गुप्ता ने कहा कि जो हम अपने पूजा पाठ में गौ दान स्वरुप धन का दान करते हैं। उस धन को वर्ष भर एकत्रित कर गौशाला में दान करके गौ सेवा करें। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने किया। संयोजक धनंजय पाठक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण हरलालका, अशोक गुप्ता, अरविंद बैंकर, सुनीता पाठक, गौरव श्रीवास्तव, नीरज शाह, चन्दन साहू, अनिल साहू आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534